मां की हत्या का आरोपी युवक निकला कोरोना संक्रमित, कोडरमा में 11 नये मामले मिले

Updated at : 20 Aug 2020 8:22 PM (IST)
विज्ञापन
मां की हत्या का आरोपी युवक निकला कोरोना संक्रमित, कोडरमा में 11 नये मामले मिले

Coronavirus in Jharkhand : कोडरमा जिले में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus infection) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक ओर जहां कोरोना पॉजिटिव मरीज लगातार स्वस्थ हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कोरोना से हर दिन लोग पीड़ित भी हो रहे हैं. गुरुवार को रैपिड एंटीजेन टेस्ट किट से हुई जांच में 11 नये लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई. सबसे बड़ी बात है कि मरकच्चो के राजा रायडीह में पैसे के खातिर अपनी मां की हत्या करने का आरोपी 27 वर्षीय युवक भी जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया.

विज्ञापन

Coronavirus in Jharkhand : कोडरमा बाजार : कोडरमा जिले में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus infection) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक ओर जहां कोरोना पॉजिटिव मरीज लगातार स्वस्थ हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कोरोना से हर दिन लोग पीड़ित भी हो रहे हैं. गुरुवार को रैपिड एंटीजेन टेस्ट किट से हुई जांच में 11 नये लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई. सबसे बड़ी बात है कि मरकच्चो के राजा रायडीह में पैसे के खातिर अपनी मां की हत्या करने का आरोपी 27 वर्षीय युवक भी जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया.

हत्या के मामले में गिरफ्तारी के बाद जेल भेजे जाने से पहले उसकी कोरोना जांच की गयी थी. उक्त युवक हाल में अपनी मां के साथ कोलकाता से लौटा था. इसके अलावा अन्य संक्रमितों में झुमरीतिलैया झंडा चौक से एक ही परिवार के 4 लोग शामिल हैं, जिसमें 36 वर्षीय महिला, 42 वर्षीय पुरुष, 40 वर्षीय पुरुष एवं 36 वर्षीय महिला शामिल है.

इसके अलावा चंदवारा निवासी 16 वर्षीय नाबालिग, कोडरमा प्रखंड के बेलगढ़ा निवासी 44 वर्षीय महिला, झुमरीतिलैया डॉक्टर गली निवासी 35 वर्षीय पुरुष, डोमचांच निवासी 35 वर्षीय पुरुष, गिरिडीह रोड कोडरमा का 58 वर्षीय पुरुष, मरकच्चो बेला से 55 वर्षीय पुरुष भी संक्रमित मिले हैं.

Also Read: Jharkhand News: पत्नी की गला रेतने के बाद मां को रॉड से पीट-पीटकर मार डाला
12 लोगों ने दी कोरोना को मात

इधर, होली फैमिली कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कोरोना के मरीजों में से 12 लोगों की आर-वन जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद छुट्टी दे दी गयी. नोडल पदाधिकारी सह एसीएमओ डॉ अभय भूषण के नेतृत्व में विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने फूलों की बारिश और ताली बजाकर सम्मान के साथ घर भेजा.

एसीएमओ ने कहा कि कोरोना के खिलाफ जारी जंग में लगातार सफलता मिल रही है और इसका श्रेय मरीज एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम को जाता है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें. हमेशा मास्क का प्रयोग करें. उन्होंने स्वस्थ हुए लोगों को 14 दिनों तक घरों में कोरेंटिन रहने, बाहर नहीं निकलने और सभी प्रकार के नियमों का पालन करने को कहा. मौके पर डॉ आल्फो, सिस्टर विनीता, सुषमा एवं अन्य मौजूद थे.

62 लोगों का लिया गया सैंपल

जिले में कोरोना वायरस की जांच को लेकर गुरुवार को 62 लोगों का स्वाब सैंपल लिया गया. इस संबंध में जानकारी देते हुए एसीएमओ डाॅ एबी प्रसाद ने बताया कि सदर अस्पताल स्थित फ्लू कॉर्नर में 35 लोगों की स्क्रीनिंग भी की गयी है.

कोरोना अपडेट

सैंपल कलेक्शन : 14,181
निगेटिव रिपोर्ट : 11,570
लंबित रिपोर्ट : 851
पॉजिटिव : 900
स्वस्थ हुए : 719
सक्रिय केस : 178
मौत : 03
कुल स्क्रीनिंग : 32,124
होम कोरेंटिन : 598
सरकारी कोरेंटिन : 00
14 दिनों का होम कोरेंटिन पूरा : 31,526
आईटीआई डोमचांच में भर्ती : 59
सदर अस्पताल आइसोलेशन वार्ड में भर्ती : 7
डोमचांच कोविड केयर सेंटर में भर्ती : 71
होली फैमिली कोविड अस्पताल में भर्ती : 31

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola