पति की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली की कामना, सुहागिनों ने विधि-विधान से किया तीज पूजन
पूजा अर्चना करती महिलाएं. | Prabhat Khabar Network
कटिया पंचायत के परसाबाद में माहुरी वैश्य समाज की सुहागिन महिलाओं ने हरितालिका तीज का व्रत रखा. उन्होंने देवी मंडा परिसर और घरों में पूजा-अर्चना कर पति की लंबी उम्र और परिवार में सुख-शांति की कामना की.
जयनगर. प्रखंड की कटिया पंचायत के परसाबाद में माहुरी वैश्य समाज की सुहागिन महिलाओं ने सोमवार को हरितालिका तीज व्रत के अवसर पर देवी मंडा परिसर और घरों के पूजा स्थलों पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. महिलाओं ने पति की लंबी उम्र, परिवार में सुख-शांति और सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की.
पूजा के दौरान महिलाओं ने आपसी प्रेम और भाईचारा बनाए रखने की मन्नत मांगी. उन्होंने सबसे पहले भगवान श्री गणेश की पूजा की. इसके बाद विभिन्न देवी-देवताओं की विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की.
मौके पर नीलम सेठ, नीलू भदानी, टिंकी भदानी, संगीता भदानी, विनीता बैश्खियार, संगीता सेठ, रजनी बैश्खियार, नीतू बैश्खियार, पूजा भदानी, राखी भदानी, अर्चना सेठ, सविता सेठ, पल्लवी सेठ, अनीता सेठ, बेबी सेठ, रेणु देवी, स्वाति भदानी, ज्योति भदानी, गुड़िया सेठ, पूजा सेठ, संध्या सेठ, प्रभा देवी, संगीता देवी, मुद्रिका देवी, सोनी देवी, प्रियंका कुमारी, निशा कुमारी, प्रियंका भदानी, उपासना भदानी, बबीता भदानी आदि मौजूद थीं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए