महिला दिवस पर सम्मानित की गयी महिलाएं

Updated:
विज्ञापन
महिला दिवस पर सम्मानित की गयी महिलाएं

महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया

विज्ञापन

जयनगर. डीवीसी केटीपीएस परिसर स्थित मनोरंजन क्लब में महिला दिवस का आयोजन किया गया. इस अवसर पर टाउनशिप की महिला सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया. महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. क्लब के सचिव ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के समान है. उन्हें नई ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित करना जरूरी है. कार्यक्रम का संचालन दिनेश कुमार सिंह, राजेश कुमार राम, रामकृष्ण गोराई, बबलू राज भर, अशोक कुमार आदि ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर सफाई कर्मी फुलवा देवी, सरिता देवी, प्यारी देवी आदि मौजूद थीं.

महिलाएं सशक्त होंगी, तभी समाज का विकास संभव

जयनगर. झारखंड राज्य महिला समाज की ओर से कांको पंचायत भवन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बसमतिया देवी ने की. उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने हक अधिकार की प्राप्ति के लिए आवाज उठाने की जरूरत है. महिलाएं सशक्त होंगी, तभी समाज का विकास संभव है. ऐसे में महिलाओं को प्रोत्साहित करें. जिप सदस्य महादेव राम ने कहा कि महिलाएं जागरूक बनेंगी, तभी वे अपने अधिकार को प्राप्त कर सकती हैं. पूर्व उपप्रमुख जयनगर वीरेंद्र यादव, सच्चिदानंद पांडेय, शांति देवी, लक्ष्मी देवी, सुदामा देवी, बिकनी देवी आदि ने भी महिलाओं को अपने अधिकार की प्राप्ति को लेकर जागरूक होने के लिए प्रेरित किया. मौके पर सावित्री देवी, जेरूवा मोसमात, बिमला देवी, टाली देवी, चुम्मा देवी, फुलमतिया देवी, मिश्री देवी, मंजू देवी, इंदिरा देवी, बसंती देवी, चंद्रिका देवी, कुसुम देवी, चंद्रिका देवी, तारा देवी, चीरा देवी, बसवा देवी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola