इलाज के दौरान महिला की मौत, मायके पक्ष ने कराया पोस्टमार्टम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सतगावां के नंदूडीह गांव में बीमार महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मायके वालों की मांग पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिवार में मातम का माहौल है।

विज्ञापन

सतगावांल: थाना क्षेत्र के नंदूडीह गांव निवासी रुचिका कुमारी (33) की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना के बाद मायके पक्ष की मांग पर पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया. जानकारी के अनुसार रुचिका कुमारी, नीरज कुमार सिन्हा की पत्नी थीं और पिछले कई महीनों से बीमार चल रही थीं.

विज्ञापन

उनका इलाज रांची में हो रहा था. परिजनों के अनुसार कभी उनके पति तो कभी उनके भाई उन्हें इलाज के लिए रांची ले जाते थे और चिकित्सकों की ओर से दी गयी दवाएं नियमित रूप से चल रही थीं. बुधवार को दवा लेने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी. इसके बाद परिजन उन्हें तत्काल सदर अस्पताल कोडरमा ले गये, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मृतका अपने पीछे तीन पुत्रियों को छोड़ गयी हैं. घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया और मामले की आगे की कार्रवाई कर रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola