हादसे में पत्नी की मौत, पति गंभीर

Updated:
विज्ञापन

कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोचनपुर नावाडीह पथ पर गुरुवार की रात हुए सड़क हादसे में पत्नी की मौत हो गयी़ वहीं पति गंभीर रूप से घायल हो गया़

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोचनपुर नावाडीह पथ पर गुरुवार की रात हुए सड़क हादसे में पत्नी की मौत हो गयी़ वहीं पति गंभीर रूप से घायल हो गया़ जानकारी के मुताबिक मरकच्चो के बिगहा निवासी 30 वर्षीय किशुन यादव (पिता रामेश्वर यादव) अपनी पत्नी 27 वर्षीय मोनू देवी उर्फ मोहिनी देवी के साथ बाइक पर सवार होकर कोडरमा से मरकच्चो जा रहे थे़ इसी दौरान लोचनपुर नावाडीह रोड पहुंचते ही विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां जांच के बाद चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया़ वहीं किशुन यादव को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया.

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

कोडरमा बाजार. थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरियाटांड़ जंगल में गुरुवार को हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी डुमरियाटांड़ निवासी संदीप सिंह (पिता मदन सिंह) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है़ आरोपी ने आंगनबाड़ी सेविका के साथ दुष्कर्म किया था़

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola