एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान, ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा की दी जानकारी
मौके पर नोडल पदाधिकारी व स्वंयसेवक. | Prabhat Khabar Network
कोडरमा के ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाया और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
कोडरमा: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन, झुमरीतिलैया में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-एक की ओर से आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन विभिन्न गतिविधियां हुईं. प्रथम सत्र की शुरुआत डीएलएड विभागाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, एनएसएस के जिला नोडल सह कार्यक्रम पदाधिकारी सौरभ शर्मा, सहायक प्राध्यापिका विनीता कुमारी और स्वयंसेवकों ने स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की. इसके बाद एनएसएस लक्ष्य गीत का सामूहिक गायन हुआ.
स्वयंसेविका पूजा कुमारी ने स्वयंसेवकों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया. स्वामी विवेकानंद समूह की स्वयंसेविका अंजली कुमारी ने उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला. इसके बाद स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया. स्वामी विवेकानंद समूह के स्वयंसेवकों द्वारा तैयार भोजन का सभी ने सामूहिक रूप से आनंद लिया.
ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
द्वितीय सत्र में स्वयंसेवक पवन कुमार ने इंदरवाटांड़ गांव के ग्रामीणों और स्वयंसेवकों को सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया. इस दौरान सभी स्वयंसेवकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी गयी.
मौके पर सहायक प्राध्यापिका विनीता कुमारी, शिक्षकेत्तर कर्मचारी सुचित कुमार समेत स्वयंसेवक मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए