कृषि विज्ञान केंद्र में कृषक प्रशिक्षण, कीटनाशकों के सुरक्षित इस्तेमाल की दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

टोपी वितरण करते. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कृषि विज्ञान केंद्र जयनगर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने किसानों को कीटनाशकों के सुरक्षित और सही इस्तेमाल के महत्वपूर्ण तरीके बताए।

विज्ञापन

जयनगर, कोडरमा: कृषि विज्ञान केंद्र, जयनगर में एचआइएल (हिंदुस्तान इंसेक्टिसाइड्स इंडिया यूनिटेड) की ओर से समेकित कीट प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन कंपनी के इंचार्ज शशिकांत और केवीके के प्रधान वैज्ञानिक डॉ एके राय ने दीप प्रज्वलित कर किया.

विज्ञापन

मुख्य अतिथि शशिकांत ने किसानों को कीटनाशकों के सुरक्षित इस्तेमाल की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कीटनाशक हमेशा अधिकृत डीलर से ही खरीदें. खरीदारी के समय डिब्बे पर मानक लेबल, बैच नंबर और एक्सपायरी डेट जरूर देख लें. उन्होंने कहा कि जहां कीट का प्रकोप हो, वहीं आवश्यकतानुसार कीटनाशक का छिड़काव करें.

प्रधान वैज्ञानिक डॉ एके राय ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किसानों को कीट और रोगों के प्रभावी प्रबंधन की वैज्ञानिक तकनीक की जानकारी देना है. उन्होंने कीटनाशकों के अनावश्यक और असुरक्षित इस्तेमाल से बचने पर जोर दिया. विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ चंचिला कुमारी ने किसानों को कीटनाशक की सही मात्रा और उचित समय पर छिड़काव करने की जानकारी दी. उन्होंने छिड़काव के दौरान सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी.

मौके पर एग्रोफॉरेस्टी ऑफिसर रूपेश रंजन सहित अन्य लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola