जयनगर में विहिप ने मनाया स्थापना दिवस, संगठन विस्तार पर दिया जोर
मौके पर विहिप के लोग. | Prabhat Khabar Network
जयनगर में विहिप का स्थापना दिवस मनाया गया। अध्यक्ष महादेव शर्मा ने कहा कि विहिप का उद्देश्य सनातन धर्म, संस्कृति की रक्षा और हिंदुओं को संगठित करना है।
जयनगर, कोडरमा: प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में विहिप की ओर से चेहाल तथा जयनगर पश्चिमी-पूर्वी पंचायत में स्थापना दिवस मनाया गया. दोनों स्थानों पर विहिप प्रखंड अध्यक्ष महादेव शर्मा मुख्य रूप से मौजूद थे.
चेहाल गांव में महादेव शर्मा ने कहा कि विहिप की स्थापना संपूर्ण विश्व के हिंदुओं को संगठित करने, सनातन धर्म व संस्कृति की रक्षा और राष्ट्रहित को मजबूत करने के उद्देश्य से हुई थी. उन्होंने कहा कि विहिप हिंदू समाज के संगठन के साथ गौरक्षा, मठ-मंदिरों की सुरक्षा, कन्या रक्षा, अवैध मतांतरण के विरोध, लव जिहाद के खिलाफ जागरण और सेवा कार्यों के माध्यम से समाज को जागरूक कर रही है.
प्रखंड मंत्री सतीश पांडेय ने कहा कि गांव-गांव में संगठन का विस्तार कर हिंदू समाज को और मजबूत बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए.
मौके पर सरजू शर्मा, तुलसी यादव, छोटू राणा, अशोक रजक, पवन सोनी, बबलू यादव, बाबूलाल पासवान, सुजीत सोनी, लक्ष्मण राणा, ईश्वर रजक, विकास शर्मा, महादेव यादव, महेश पांडेय, सुरेंद्र प्रसाद मोदी, ओमप्रकाश पांडेय, गौरा देवी, अशोक स्वर्णकार, अवधेश सिंह, मनोज राणा, प्रकाश स्वर्णकार, कार्तिक पंडित, सुखदेव राणा, जागेश्वर स्वर्णकार आदि मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए