आलू लदा ट्रक बिजली पोल से टकराया, सड़क किनारे खड़े वाहन भी चपेट में
जब्त ट्रक | Prabhat Khabar Network
झुमरीतिलैया में एक चौंकाने वाली घटना हुई, जहाँ पश्चिम बंगाल से आ रहा आलू से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया. इस हादसे में कई छोटे वाहन भी इसकी चपेट में आ गए.
झुमरीतिलैया. तिलैया थाना के झंडा चौक के पास बुधवार की सुबह एक आलू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया. इस हादसे में बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया.
वहीं सड़क किनारे खड़े छोटे वाहनों को भी ट्रक ने टक्कर मार दी. बताया जाता है कि ट्रक पश्चिम बंगाल से आलू लेकर झुमरीतिलैया के गद्दी में माल खाली करने आ रहा था. इस दौरान झंडा चौक के पास ट्रक अनियंत्रित हो गया और बिजली के पोल से टकरा गया. इसके बाद वहां खड़े छोटे वाहन भी इसकी चपेट में आ गये.
घटना की सूचना मिलने पर तिलैया पुलिस मौके पर पहुंच ट्रक (डब्लूबी-25एफ02584) को जब्त कर मामले की जांच कर रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए