ePaper

मतदाता पुनरीक्षण को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम

Updated at : 07 Mar 2026 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
मतदाता पुनरीक्षण को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम

बीडीओ श्री कुमार ने कहा कि मतदाता सूची का सही एवं अद्यतन होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए आवश्यक है

विज्ञापन

जयनगर. मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर प्रखंड मुख्यालय सभागार में समीक्षा सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. अध्यक्षता बीडीओ गौतम कुमार ने की. इस दौरान मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण से संबंधित सभी प्रक्रिया, दिशा निर्देशों व कार्यप्रणाली पर चर्चा की गयी. अधिकारियों व कर्मियों को मतदाता सूची के अद्यतन एवं मतदाताओं के नाम जोड़ने, नृत्य एवं स्थानांतरित मतदाताओं का नाम हटाने तथा शुद्धता सुनिश्चित करने का प्रशिक्षण दिया गया. बीडीओ श्री कुमार ने कहा कि मतदाता सूची का सही एवं अद्यतन होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए आवश्यक है. बैठक के दौरान डीपीआरओ, इलेक्शन ऑपरेटर, सभी बीएलओ, सुपरवाईजर तथा बीएलओ मौजूद थे.

सेविकाएं अपने दायित्वों का निर्वहन पारदर्शिता के साथ करें

जयनगर. प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित सभागार में बाल विकास परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक बुलायी गयी. अध्यक्षता बीडीओ सह प्रभारी सीडीपीओ गौतम कुमार ने की. बीडीओ ने सेविकाओं को निर्देश दिया कि पोषण ट्रैकर में सभी लाभुकों एवं संबंधित इंटीकेटर्स की डेटा इंट्री समय पर सुनिश्चित करें, ताकि योजनाओं की वास्तविक प्रगति का सही आकलन हो सके. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पात्र लाभुकों की पहचान कर उनकी समय पर प्रवृष्टि समय पर सुनिश्चित करें. मौके पर आंगनबाडी केंद्रों का सेंटर वाइज मूल्याकंन किया गया, जिन केंद्रों का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं पाया गया, उनसे शोकॉज करते हुए स्पष्टीकरण पूछा गया.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola