मरकच्चो में एक रात, तीन घरों में चोरी; 20 हजार नकद और चांदी के जेवर ले गये

Updated:
विज्ञापन

महुगाई में तीन घरों में चोरी, तीन में असफल प्रयास | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मरकच्चो थाना क्षेत्र में चोरों ने एक रात में तीन घरों को निशाना बनाया. लाखों के कीमती सामान, नकदी और जेवर ले उड़े. इस घटना से ग्रामीणों में डर का माहौल है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

मरकच्चो. मरकच्चो थाना क्षेत्र की महुगाई पंचायत अंतर्गत सिमराटांड़ और सोनेडीह डेबवा में मंगलवार की देर रात चोरों ने तीन घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया, जबकि तीन अन्य घरों में चोरी का असफल प्रयास किया. घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. सिमराटांड़ निवासी कैलाश देवी ने बताया कि रात करीब तीन बजे शौच के लिए उठे, तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला.

विज्ञापन

दूसरे रास्ते से बाहर निकलने पर देखा कि उनके दूसरे घर का ताला टूटा हुआ था. घर के अंदर बक्से का ताला भी टूटा था और सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था. उन्होंने बताया कि चोर कांसा, पीतल और एल्युमिनियम के बर्तनों समेत अन्य सामान चोरी कर ले गये. वहीं, सोनेडीह डेबवा निवासी सतीश मोदी ने बताया कि चोर उनके घर से 20 हजार रुपये नकद, बर्तन, कपड़े और चांदी के जेवरात ले गये.

लक्ष्मण मोदी के घर से भी कपड़े, बर्तन आदि की चोरी हुई है. इधर, चोरों ने राजेंद्र राणा, सविता देवी और महेंद्र राणा के घर में भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके. घटना की सूचना मिलने पर मरकच्चो पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola