ePaper

आज बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

Updated at : 19 Jan 2025 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
आज बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

दामोदर घाटी निगम द्वारा ग्रिड के आवश्यक रख-रखाव कार्य के चलते सोमवार की सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इस कारण झारखंड बिजली बोर्ड (जेएसईबी) के जेएसईबी-1 और जेएसईबी-2 फीडर बंद रहेंगे.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. दामोदर घाटी निगम द्वारा ग्रिड के आवश्यक रख-रखाव कार्य के चलते सोमवार की सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इस कारण झारखंड बिजली बोर्ड (जेएसईबी) के जेएसईबी-1 और जेएसईबी-2 फीडर बंद रहेंगे. उक्त जानकारी अधीक्षण अभियंता सुब्रतो बनर्जी ने दी. उन्होंने बताया कि इस दौरान सतगावां, मरकच्चो, जयनगर, डोमचांच और कोडरमा क्षेत्र के उपभोक्ताओं को असुविधा हो सकती है. डीवीसी ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि रखरखाव कार्य भविष्य में बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है. अधिकारियों ने यह भी बताया कि काम को समय पर पूरा करने का प्रयास किया जायेगा. उपभोक्ताओं से आग्रह है कि वे इस दौरान बिजली आपूर्ति की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अपनी योजनाएं बनायें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola