लोक अदालत का निर्णय अंतिम होता है : प्रधान जिला जज

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Jan 2025 8:13 PM

विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा द्वारा व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को मासिक लोक अदालत सह भूमि एवं राजस्व मामलों से संबंधित विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कोडरमा़ जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा द्वारा व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को मासिक लोक अदालत सह भूमि एवं राजस्व मामलों से संबंधित विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया. मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बाल कृष्ण तिवारी ने कहा कि आज के वर्तमान परिवेश में लोक अदालत किसी परिचय की मोहताज नहीं है, यही कारण है कि इसकी लोकप्रियता दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है. उन्होंने कहा कि लोक अदालत में दिये गये फैसले में दोनों पक्षों की जीत होती है तथा यह फैसला दोनों पक्षों को संतुष्ट करता है. कोई पक्ष इसे थोपा हुआ महसूस नहीं करता है. लोक अदालत में दिये गये निर्णय के विरुद्ध कहीं भी कोई अपील नहीं होती. लोक अदालत का निर्णय अंतिम निर्णय होता है. उन्होंने कहा कि लोक अदालत शीघ्र, सस्ता और सुलभ न्याय प्रदान करने का सशक्त माध्यम है. लोक अदालत का फैसला अंतिम होता है. लोक अदालत में जहां एक ओर लोगों के समय और पैसे की बचत होती है. वहीं दूसरी ओर न्यायालय से मुकदमों का बोझ कम होता है. लोक अदालत में कुल आठ बेंचों का गठन किया गया. बेंच संख्या एक में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय अमितेश लाल, व अधिवक्ता अंशु यामिनी, बेंच संख्या दो में जिला जज प्रथम गुलाम हैदर, व अधिवक्ता शिव शंकर सिंह, बेंच संख्या दो में जिला जज द्वितीय संजय कुमार चौधरी, व अधिवक्ता भुनेश्वर राणा, बेंच संख्या चार में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमित कुमार वैश व अधिवक्ता सतेंद्र कुमार, बेंच संख्या पांच में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मनोरंजन कुमार व अधिवक्ता सुधीर कुमार सिन्हा, बेंच संख्या छह में अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी कंचन टोप्पो, अधिवक्ता प्रीति रानी, बेंच संख्या साथ में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी नमिता व अधिवक्ता टीनू कुमारी, बेंच संख्या आठ में स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष डॉ आरके तिवारी, अधिवक्ता राज कुमार श्रीवास्तव ने मामले की सुनवाई की. लोक अदालत में आठ बेंचों के माध्यम से 16 वादों का निष्पादन किया गया. साथ ही विभिन्न विभागों से 2.45 लाख रुपये राजस्व की वसूली की गयी. इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय अमितेश लाल, जिला जज प्रथम गुलाम हैदर, जिला जज तृतीय संजय कुमार चौधरी, जिला जज चतुर्थ राकेश चंद्रा, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी कंचन टोप्पो, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी शिवांगी प्रिया, ज्योत्सना पांडेंय, नमिता मिंज, विद्युत विभाग, उत्पाद विभाग के अधिकारी, न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह, संतोष कुमार, अनिल कुमार सिंह, प्रमोद चौधरी, मनोज मिश्रा, राजीव कुमार, विकास कुमार, अजीत कुमार, महेश्वर कुमार, संजय कुमार, पीएलवी रवींद्र कुमार, पांडेय शेखर प्रसाद, मोनिका कुमारी, मनोज कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola