बंधुआ स्टेशन पर कुछ ट्रेनों काे दिया गया अस्थायी ठहराव

गया स्टेशन पर मेगा ब्लॉक को देखते हुए रेलवे का निर्णय
: गया स्टेशन पर मेगा ब्लॉक को देखते हुए रेलवे का निर्णय कोडरमा. गया स्टेशन पर सात फरवरी से 21 मार्च तक प्रस्तावित मेगा ब्लॉक को ध्यान में रखते हुए कुछ महत्वपूर्ण रेलगाड़ियों को बंधुआ स्टेशन पर अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है. इस निर्णय से स्थानीय यात्रियों को आवागमन में विशेष सुविधा मिलेगी. रेल प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, धनबाद-पटना गंगा दामोदर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 13329) का बंधुआ स्टेशन पर आगमन 2 बजकर 10 मिनट तथा प्रस्थान 2 बजकर 12 मिनट पर होगा. वहीं पटना-धनबाद गंगा दामोदर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 13330) का आगमन 2 बजकर 08 मिनट और प्रस्थान 2 बजकर 10 मिनट निर्धारित किया गया है. दोनों रेलगाड़ियां आठ फरवरी 2026 से प्रभावित रहेंगी. इसके अलावा पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18625) का बंधुआ स्टेशन पर आगमन 13 बजकर 27 मिनट तथा प्रस्थान 13 बजकर 29 मिनट पर होगा, जबकि हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18626) का आगमन 12 बजकर 15 मिनट और प्रस्थान 12 बजकर 17 मिनट तय किया गया है. इन दोनों रेलगाड़ियों का अस्थायी ठहराव सात फरवरी 2026 से लागू हो गया है. वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी धनबाद मोहम्मद इकबाल ने बताया कि मेगा ब्लॉक अवधि में यात्रियों की असुविधा को कम करने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गयी है. यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व अपनी रेलगाड़ी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




