कैलाश राय विद्या मंदिर के के सफल प्रतिभागी सम्मानित
Author Deepesh kumar
Updated:
विज्ञापन

सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार व प्राचार्य आनंद मोहन ने दोनों सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया.
विज्ञापन
झुमरीतिलैया. कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर की वंदना सभा में प्रांत स्तर पर आयोजित सुलेख प्रतियोगिता में सफल रहे वेदांश शरण और आयुष कुमार को सम्मानित किया गया. मौके पर नगर पर्षद के सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार व प्राचार्य आनंद मोहन ने दोनों सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया. कहा कि विद्यार्थियों में रचनात्मक प्रवृत्ति बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं. मौके पर अंग्रेजी ओलिंपियाड की गोल्ड मेडल विजेता सृष्टि, नेहा, स्वीटी को भी सम्मानित किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य, दीदी व विद्यार्थी मौजूद थे.
प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा आज
झुमरीतिलैया. महाराणा प्रताप चौक स्थित भगवान विश्वकर्मा प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ छह फरवरी को होगा. तीन दिवसीय इस महायज्ञ के दौरान कई अनुष्ठान संपन्न कराये जायेंगे. आयोजन समिति के अनुसार, महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. छह फरवरी को प्रातः जल यात्रा, पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश के साथ संध्या में कथा प्रवचन होगा. सात को वेदी पूजन, अग्नि स्थापना, नगर भ्रमण, भजन-कीर्तन तथा संध्या कथा प्रवचन और आठ को प्राण-प्रतिष्ठा, हवन, पूर्णाहुति, महाभोग वितरण एवं महाप्रसाद का वितरण होगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










