कोडरमा के मरकच्चो में 49 लाख की लागत से बनेगा उप स्वास्थ्य केंद्र, विधायक डॉ. नीरा यादव ने किया शिलान्यास
मरकच्चो के कादोडीह में विधायक डॉ नीरा यादव द्वारा 49 लाख की लागत से नये उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास किया गया. इससे स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी.
मरकच्चो (कोडरमा). प्रखंड के कादोडीह में मंगलवार को नए उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास विधायक डॉ. नीरा यादव ने किया. इस दौरान उनके साथ जिप सदस्य प्रतिनिधि राजकुमार यादव भी मुख्य रूप से मौजूद रहे. उक्त उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण ग्रामीण विकास विभाग (स्पेशल डिवीजन) द्वारा 49 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा.
स्थानीय लोगों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: विधायक
शिलान्यास के मौके पर विधायक डॉ. नीरा यादव ने कहा कि क्षेत्र की जनता को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. कादोडीह में इस उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण हो जाने से कादोडीह पंचायत के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को प्राथमिक इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा.
मौके पर कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे. मौके पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष सुनील यादव, पवन सिंह, अर्जुन यादव, रामप्रसाद साव, डुगन महतो, बिहारी महतो, अर्जुन महतो, नंद किशोर भारती, मोहन ठाकुर, बालो यादव समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे.
ये भी पढ़ें: हुसैनाबाद का घाघरा कुंड बांध झरना है प्रकृति का खूबसूरत तोहफा, पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की जरूरत
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए