सम्मान देने पर राज्य झासा ने जताया हर्ष

Updated:
विज्ञापन

सम्मान देने पर राज्य झासा ने जताया हर्ष

विज्ञापन

कोडरमा : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर डीसी द्वारा सदर अस्पताल के सभी चिकित्सा पदाधिकारियों को अपने सभागार में बुला कर सम्मानित करने पर राज्य झासा के उपाध्यक्ष डाॅ शरद कुमार ने हर्ष जताया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डाॅ शरद ने कहा है कि डाक्टर डे पर इस तरह का आयोजन कर शुभकामनाएं देना बहुत ही यादगार पल रहा. 17 वर्ष से मैं सरकारी सेवा से जुड़ा हूं, आज तक किसी भी जिले में ऐसा यादगार चिकित्सक दिवस नहीं मना पाया.

अभी कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में इस तरह के आयोजन से हम सभी चिकित्सको का मनोबल ऊंचा हुआ है. डीसी व उप विकास आयुक्त सहित जिला प्रशासन के सभी वरीय पदाधिकारियों का अपने संगठन की तरफ से मैं आभार व्यक्त करता हूं.

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola