खेलो झारखंड में दिखा बच्चों का दम, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला हुनर दिखाने का मंच

Updated:
विज्ञापन

प्रमुख डॉ सत्यनारायण यादव विद्यार्थी को मेडल देते | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डोमचांच में आयोजित खेलो झारखंड 2026-2027 प्रतियोगिता ने ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच प्रदान किया। इस आयोजन ने विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को बढ़ावा दिया.

विज्ञापन

डोमचांच. चंद्रावती स्मारक उवि के मैदान में आज बुधवार को खेलो झारखंड 2026-2027 का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में डोमचांच, मसमोहना, बेहराडीह, खरखार, काराखूट, ढाब आदि विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया.

विज्ञापन

मौके पर मुख्य रूप से प्रमुख डॉ सत्यनारायण यादव उपस्थित थे. प्रमुख डॉ सत्यनारायण यादव ने कहा कि खेलो झारखंड के तहत आयोजित यह खेल प्रतियोगिता ग्रामीण और प्रखंड क्षेत्र के बच्चों एवं युवाओं में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का बेहतर माध्यम है. खेल से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है.

उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है. ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है. कार्यक्रम को नूतन पांडेय, बबीता देवी, दिलीप कुमार राणा, आलोक कुमार, विजय कुमार दास, चंकी पांडेय, अभय सिंह, पवन कुमार, राजू यादव, मिथिलेश पांडेय, अंशु कुमार, वीरेंद्र यादव, ब्रजेश पांडेय, रविशंकर पांडेय, योगेंद्र कुमार, बबलू कुमार आदि ने सफल बनाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola