हादसे में पुत्र की मौत, पिता घायल

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना पथ पर चाराडीह के समीप गुरुवार को हुए सड़क हादसे में एक बच्चे की मौत हो गयी. वहीं उसके पिता घायल हो गये. मृतक की पहचान करीगावां थाना रजौली नवादा बिहार निवासी चार वर्षीय भव्य सिंह (पिता रोशन कुमार सिंह) के रूप में हुई.

विज्ञापन

कोडरमा. थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना पथ पर चाराडीह के समीप गुरुवार को हुए सड़क हादसे में एक बच्चे की मौत हो गयी. वहीं उसके पिता घायल हो गये. मृतक की पहचान करीगावां थाना रजौली नवादा बिहार निवासी चार वर्षीय भव्य सिंह (पिता रोशन कुमार सिंह) के रूप में हुई. वहीं घायल की पहचान रोशन कुमार सिंह के रूप में हुई. वे वर्तमान में तिलैया कोडरमा में रहते थे. बताया जाता है कि रोशन कुमार सिंह की भतीजी की शादी है. तिलक समारोह में शामिल होने के लिए वे अपने चार वर्षीय पुत्र भव्य सिंह को साथ लेकर बाइक से रजौली जा रहे थे. इसी दौरान चाराडीह के पास सड़क पर ही ट्रैक्टर की ट्रॉली लगी हुई थी. यहीं पर पीछे से आ रहे ट्रक (सीजी-15डीजे-9997) ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया़ ट्रक के धक्के से बाइक ट्रक और ट्रॉली के बीच फंस गयी. हादसे में परिवार के इकलौते पुत्र की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं पिता घायल हो गये. पुलिस ने घायल पिता को सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया़ वहीं पुत्र के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. रोशन कुमार सिंह तिलैया की एक स्टील फैक्ट्री में काम करते है. वहीं उनका पुत्र स्थानीय स्कूल में यूकेजी का छात्र था़

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola