खेत में मिला 65 वर्षीय महिला का शव, जहरीले जीव के काटने की आशंका

Updated:
विज्ञापन

शोभायात्रा में शामिल लोग. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झुमरीतिलैया में श्री कृष्ण छठी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में भजन-कीर्तन और शोभायात्रा के साथ दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

सतगावां, कोडरमा : सतगावां थाना क्षेत्र के ईटांय टांड़ गांव स्थित एक खेत में बुधवार देर शाम 65 वर्षीय महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतका की पहचान ईटांय निवासी स्वर्गीय हृदय नारायण सिंह की पत्नी उर्मिला देवी के रूप में हुई है. परिजनों ने महिला की मौत जहरीले जीव के काटने से होने की आशंका जतायी है.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, उर्मिला देवी बुधवार सुबह करीब नौ बजे सब्जी तोड़ने के लिए घर से खेत की ओर निकली थी. देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की. इसी दौरान एक व्यक्ति ने खेत में महिला को गिरा हुआ देखा और इसकी सूचना ग्रामीणों को दी.

खेत में मिला शव

सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिला की पहचान उर्मिला देवी के रूप में की. इसके बाद ग्रामीण शव को उठाकर उनके घर ले गये. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

परिजनों के अनुसार, उर्मिला देवी सुबह सब्जी तोड़ने के लिए घर से निकली थीं. देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर उनकी तलाश की जा रही थी. इसी दौरान खेत में उनका शव मिला. महिला की मौत कैसे हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है. परिजनों ने जहरीले जीव के काटने की आशंका जतायी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola