कोडरमा की सपना शर्मा बनीं भारतीय नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट, पहले प्रयास में पास की SSB परीक्षा

Updated:
विज्ञापन

सपना शर्मा. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सपना शर्मा भारतीय नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट बनीं. चार पीढ़ियों से सैन्य सेवा में जुड़े परिवार की बेटी ने पहले प्रयास में SSB पास कर रचा इतिहास.

विज्ञापन

कोडरमा. सैनिक स्कूल तिलैया के उप प्राचार्य विंग कमांडर संजीव शर्मा की पुत्री सपना शर्मा भारतीय नौसेना में अधिकारी बनी हैं. उन्होंने अपने परिवार और झारखंड का नाम रोशन किया है. उनका चयन भारतीय नौसेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत सब-लेफ्टिनेंट (नवल एयर ऑपरेशन ऑफिसर) के पद पर हुआ है. वह जल्द ही केरल के एझिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी.

विज्ञापन

पहले प्रयास में उत्तीर्ण की कठिन SSB परीक्षा

मूल रूप से रामगढ़ के आदर्शनगर (बिजुलिया) की रहने वाली सपना शर्मा ने एसएसबी (सर्विस सिलेक्शन बोर्ड) की कठिन परीक्षा पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर यह उपलब्धि हासिल की है. उनके चयन की खबर मिलते ही परिवार और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई. घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया गया.

दादा-दादी के आशीर्वाद और माता-पिता की प्रेरणा को दिया श्रेय

सपना ने अपनी सफलता का श्रेय दादा रविंद्र शर्मा और दादी आशा देवी के आशीर्वाद के साथ पिता विंग कमांडर संजीव शर्मा एवं माता पूनम शर्मा से मिली प्रेरणा को दिया. उनके पिता वर्तमान में सैनिक स्कूल तिलैया के उप प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं.

चार पीढ़ियों से सैन्य सेवा से जुड़ा है परिवार

सपना के दादा रविंद्र शर्मा वर्ष 1993 में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए थे. उल्लेखनीय है कि उनका परिवार चार पीढ़ियों से देश की सैन्य सेवा से जुड़ा रहा है. ऐसे में सपना का भारतीय नौसेना में अधिकारी बनना परिवार की सैन्य परंपरा को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

क्षेत्र की बेटियों के लिए बनीं प्रेरणास्रोत

सपना शर्मा की इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ सैनिक स्कूल तिलैया से जुड़े लोगों में भी हर्ष का माहौल है. उनकी सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी है. सपना ने साबित किया है कि दृढ़ संकल्प, मेहनत और लगन से बेटियां भी देश की रक्षा सेवा में महत्वपूर्ण मुकाम हासिल कर सकती हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola