ePaper

राजद जनादेश का सम्मान करता है : जिलाध्यक्ष

Updated at : 24 Nov 2024 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
राजद जनादेश का सम्मान करता है : जिलाध्यक्ष

लोकतंत्र के महापर्व में जनता का निर्णय ही सर्वमान्य और सर्वोपरि है़ कोडरमा की जनता का जनादेश का सम्मान है़ जनता ने जो फैसला सुनाया है, उस फैसले का राष्ट्रीय जनता दल तहे दिल से स्वागत करता है़

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. लोकतंत्र के महापर्व में जनता का निर्णय ही सर्वमान्य और सर्वोपरि है़ कोडरमा की जनता का जनादेश का सम्मान है़ जनता ने जो फैसला सुनाया है, उस फैसले का राष्ट्रीय जनता दल तहे दिल से स्वागत करता है़ उक्त बातें राजद जिलाध्यक्ष रामधन यादव ने कही़ उन्होंने कहा कि कोडरमा में राजद के पक्ष में परिणाम नहीं आया, जिसका मलाल है़, लेकिन जनता ने बड़ी जिम्मेवारी दी है़ जीत-हार का आंकड़ा काफी कम रहा है, जिसका आंकलन और समीक्षा पार्टी की बैठक में भी की जायेगी़ उन्होंने कहा कि राज्य में इतिहास रचकर हेमन्त सरकार दोबारा सत्ता में आयी है़ इस सरकार में राजद कोटे के चार विधायक जीत कर आये है़ं राज्य और कोडरमा की जनता के ज्वलंत मुद्दे की समाधान को लेकर राजद अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभायेगा. राजद पहले की तरह जनता की सेवा जारी रखेगा. उन्होंने कोडरमा की जनता को संघर्ष के रास्ते में सहयोग के लिए आभार जताया है़ साथ ही पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के मेहनत के प्रति भी आभार जताया है़ श्री यादव ने कहा कि परिणाम भले ही राजद के पक्ष में नहीं आया है, लेकिन कोडरमा के 80 हजार से ज्यादा मतदाताओं का भरोसा राजद पर कायम रहा है़ राजद सभी वर्गों को साथ लेकर चलेगी और हेमन्त सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में शिद्दत से जुटेगी़ उन्होंने कहा कि कोडरमा के राजद कार्यकर्ताओं और समर्थकों का हौसला बुलंद है और जनता से सीधे जुड़कर सेवा जारी रखेगी़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola