जयनगर प्रखड में गणतंत्र दिवस की धूम

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 27 Jan 2026 10:13 PM

विज्ञापन

गणतंत्र दिवस जयनगर प्रखंड में धूमधाम से मनाया गया.

विज्ञापन

जयनगर. गणतंत्र दिवस जयनगर प्रखंड में धूमधाम से मनाया गया. प्रखंड मुख्यालय परिसर में बीडीओ गौतम कुमार ने झंडोत्तोलन किया. मौके पर सीओ सारांश जैन, उप प्रमुख राजनारायण सिंह, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष इस्लाम अंसारी, पंसस बाजो दास व उपस्थित सभी लोगों ने तिरंगे को सलामी दी. थाना परिसर में प्रभारी उमानाथ सिंह ने झंडाेत्तोलन किया. इसके अलावा बीडीओ सह सीओ आवास, सीडीपीओ कार्यालय, कस्तूरबा विद्यालय, पशु चिकित्सालय, परियोजना बालिका उवि, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कृषि विज्ञान केंद्र में झंडोत्तोलन किया गया. नेशनल पब्लिक स्कूल परसाबाद में निदेशक मोहम्मद मुस्ताक खान, एप्रिशिएबल पब्लिक स्कूल में निदेशक मुंशी यादव, ज्ञान भारती उवि में प्राचार्य अरुण यादव, कंपिटेंट पब्लिक स्कूल में निदेशक मोहम्मद सत्तार खान, आदर्श शिशु प्लस टू उवि बाघमारा में प्राचार्य प्रो दशरथ राणा, एसपी राजकमल स्कूल में प्राचार्य जय विजय यादव, आदर्श विद्या मंदिर तिलोकरी में प्राचार्य नीलकंठ वर्णवाल, मॉडर्न किड्सवे में निदेशक कैलाश लाल वर्णवाल, मवि पिपचो में प्रधानाध्यापक सकलदेव राम, एक्सिलेंट स्कूल पावर हाउस में प्राचार्य हीरामन मिस्त्री, सरस्वती पब्लिक स्कूल पावर हाउस में प्राचार्य अर्जुन चौधरी, शारदा विद्या मंदिर याेगियाटिल्हा में निदेशक वासुदेव गोप, उत्क्रमित मवि पांडू में प्रधानाध्यापिका सुनीता कुमारी, स्वामी विवेकानंद वीरेंद्र नगर में प्राचार्य रामकृष्ण यादव, बचपन पब्लिक स्कूल में निदेशक बहादुर कुमार, इंडियन पब्लिक स्कूल चंद्रघटी में निदेशिका सीमा सिंह, कावेरी पेट्रोल पंप पर संचालक सुखदेव यादव ने झंडाेत्तोलन किया. विभिन्न कार्यक्रम स्थल पर शिक्षा बीपीओ राधा सिंह, मनरेगा बीपीओ विकास कुमार, सुरेंद्र भाई मोदी, सरवर खान, रामदेव राम, पवन सिंह, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह, महावीर यादव, सुरेश यादव, सुरेंद्र मोदी, भाजपा नेता महेश सिंह, वीरेंद्र यादव, राजेंद्र सिंह मौजूद थे. स्कूलों ने निकाली झांकी गणतंत्र दिवस के मौके पर आदर्श शिशु प्लस टू उवि बाघमारा सहित कई विद्यालयों ने भारत माता की आकर्षक झांकी निकाली. बाघमारा स्कूल की झांकी का नेतृत्व निदेशक रामदेव प्रसाद यादव ने किया. झांकी में शामिल बच्चों ने पूरे इलाके का भ्रमण किया. मध्य विद्यालय पिपचो में झंडोत्तोलन के उपरांत प्रधानाध्यापक सकलदेव राम ने कहा कि इस आजादी के लिए देश के वीर जवानों ने अपना बलिदान दिया था तब जाकर हम लोगों को आजादी मिली है. मौके पर मुखिया रामेश्वर यादव, सुरेश चंद्र रजक, विनोद अवध्या, मेघनाथ यादव, बैजनाथ सिंह, प्रीति सिंह, नूरजहां खातून, शबाना खानम, प्रबंध समिति अध्यक्ष मुन्नी देवी सहित कई लोग मौजूद थे. वहीं रूपायडीह पंचायत भवन में मुखिया गणपत यादव, बेकों पंचायत भवन में मुखिया रुपाली कुमारी ,जयनगर पूर्वी पंचायत भवन में मुखिया कौशर खान, सतडीहा में मुखिया सविता कुमारी, हीरोडीह में मुखिया संगीता देवी, कंद्रपडीह में मुखिया संजय साव, तमाय में मुखिया सीमा देवी, बिरसोडीह में मुखिया वीरेंद्र यादव, कांकों में मुखिया श्यामदेव यादव ने झंडोत्तोलन किया. केटीपीएस में झंडोत्तोलन केटीपीएस के वरीय महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान संजय कुमार ने झंडोत्तोलन किया. सीआइएसएफ के जवानों ने गॉड ऑफ ऑनर दिया. मौके पर कर्मियों के बच्चे और परिजनों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया, जिन्हें श्री कुमार ने पुरस्कृत किया. मौके पर जीएम ओएंड एम अमन ज्योति, डीजीएम एच आर फ्रांसिस हेब्रम, राजेश सा, कौशिक राय, सुधीर कुमार, कुंदन कुमार, आशीष कुमार, शंकर कुमार, अतुल सिंह, कुलदीप मेहता, नवीन कुमार, नवल किशोर, संजय कुजूर, अनुपम तिवारी, अश्विनी कुमार, राजीव कुमार, देवेंद्र कुमार, डेनियल, प्रभु कुमार सहित भारी संख्या में डीवीसी कर्मी व सीआइएसएफ के अधिकारी तथा जवान मौजूद थे

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola