इंडिया महागठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क
मतदान करने की अपील की गयी.
कोडरमा. झामुमो जिलाध्यक्ष बीरेंद्र पांडेय व कांग्रेस जिलाध्यक्ष भागीरथ पासवान के नेतृत्व में कोडरमा लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह के पक्ष में गुरुवार को जनसंपर्क अभियान चलाया गया़ इस दौरान कोडरमा प्रखंड की गझंडी पंचायत के बूढ़ीटांड़, जुमकागढ़, गोरियाटो में विनोद सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की गयी. नेताओं ने कहा कि कोडरमा लोकसभा क्षेत्र विकास के मामले में काफी पीछे है. क्षेत्र के विकास के लिए बदलाव जरूरी है़ मौके पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार, युवा मोर्चा जिला सचिव छोटू यादव, रंजीत कुमार, मो नसीम, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष लखन पासवान व अन्य मौजूद थे़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए