आलू लदा ट्रक बिजली पोल से टकराया, सड़क किनारे खड़े वाहन भी चपेट में
जब्त ट्रक | Prabhat Khabar Network
झंडा चौक के पास एक बड़ा हादसा हुआ, जहाँ आलू से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराया. इस टक्कर से बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया और सड़क किनारे खड़े कई वाहन भी इसकी चपेट में आ गए.
झुमरीतिलैया. तिलैया थाना क्षेत्र के झंडा चौक के समीप बुधवार की सुबह आलू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया. हादसे में बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं, सड़क किनारे खड़े छोटे वाहनों को भी ट्रक ने टक्कर मार दी.
बताया जाता है कि ट्रक पश्चिम बंगाल से आलू लेकर झुमरीतिलैया के गद्दी में माल खाली करने आ रहा था. इसी दौरान झंडा चौक के समीप ट्रक अनियंत्रित हो गया और बिजली के पोल से जा टकराया. इसके बाद वहां खड़े छोटे वाहन भी इसकी चपेट में आ गये.
घटना की सूचना मिलने के बाद तिलैया पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया. पुलिस ने ट्रक चालक को भी हिरासत में लिया है. जब्त ट्रक का नंबर डब्लूबी 25 एफ 2584 है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए