ePaper

संत गाडगे जयंती पर रैली व सभा का आयोजन

Updated at : 23 Feb 2026 8:07 PM (IST)
विज्ञापन
संत गाडगे जयंती पर रैली व सभा का आयोजन

अखिल भारतीय धोबी महासंघ जिला कमेटी द्वारा समाज सुधारक संत गाडगे महाराज की जयंती धोबी धर्मशाला जयनगर में मनायी गयी

विज्ञापन

जयनगर. अखिल भारतीय धोबी महासंघ जिला कमेटी द्वारा समाज सुधारक संत गाडगे महाराज की जयंती धोबी धर्मशाला जयनगर में मनायी गयी. जयंती समारोह से पूर्व जयनगर प्रखंड मुख्यालय से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाज के पदाधिकारियों, महिलाओं, पुरुषों एवं युवाओं ने सैकड़ों की संख्या में एक विशाल जुलूस निकाला. जुलूस के दौरान संत गाडगे महाराज अमर रहें, बाबा साहेब अमर रहे जैसे गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा. जुलूस धोबी धर्मशाला पहुंचकर जयंती समारोह में तब्दील हो गयी. जहां संत गाडगे महाराज और बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के चित्रों पर उपस्थित लोगो ने बारी-बारी से पुष्पांजलि अर्पित की. इसके पश्चात आयोजित सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनिंदर राम व संचालन पूर्व जिला सचिव मिथिलेश कुमार ने किया. सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मनिंदर राम ने कहा कि संत गाडगे महाराज का जीवन सादगी, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता का जीवंत उदाहरण है. उन्होंने कहा कि उनके बताये मार्ग पर चलकर समाज को एकजुट और जागरूक बनाया जा सकता है. जिला सचिव प्रकाश रजक ने अपने संबोधन में कहा कि संत गाडगे महाराज की जीवनी हमें यह सिखाती है कि सीमित संसाधनों में भी शिक्षा और संगठन के बल पर समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है, उनका स्पष्ट संदेश था, खुद सादा जीवन जियो, लेकिन अपने बच्चों को शिक्षा जरूर दिलाओ, आज के समय में उनके विचारों को अपनाकर ही समाज को संगठित, शिक्षित और सशक्त बनाया जा सकता है. जिला संरक्षक सह जिप सदस्य महादेव राम ने कहा कि संत गाडगे महाराज ने समाज में व्याप्त कुरीतियों, अंधविश्वास और अशिक्षा के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया, उनके आदर्शों को आत्मसात कर ही समाज में वास्तविक परिवर्तन लाया जा सकता है. जिला संरक्षक राम रतन अवध्या ने कहा कि ऐसे महापुरुषों की जयंती केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को नई दिशा देने का अवसर है, हमें उनके बताये मार्ग पर चलकर स्वच्छ, शिक्षित और संगठित समाज के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए. कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष महेश रजक, अंगलाल राम, उपेंद्र रजक, मालती चंद्रा, दुर्गा प्रसाद राम, प्रदीप राम, सुनीता देवी, कंचन देवी, खगेंद्र राम, महेंद्र राम, अर्जुन राम, विनोद राम, पवन कुमार रजक, धिरज रजक ने भी संबोधित किया. मौके पर प्रेमचंद रजक, कैलाश रजक, देवेन्द्र रजक, सुनील रजक, सिकंदर रजक, रामप्रसाद धोबी, सतीश रजक, सूर्यदेव रजक, सुरेंद्र रजक, रंजीत रजक, विपिन कुमार, गीता देवी, संगीता देवी, शीला देवी, मीणा देवी, गिरिजा देवी, चंपा देवी, सावित्री देवी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola