सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

Updated:
विज्ञापन

रांची-पटना रोड पर स्थित गीता क्लीनिक के सामने गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया़

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. रांची-पटना रोड पर स्थित गीता क्लीनिक के सामने गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया़ मृतक की पहचान सुधीर सिंह (पिता रामानंद सिंह) के रूप में हुई. वह गीता क्लीनिक के पीछे ही रहता था. वहीं घायल की पहचान तिलैया बस्ती निवासी विनोद यादव (पिता शिवलाल यादव) के रूप में हुई. घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है़ जानकारी के अनुसार सुधीर सिंह अपनी बुलेट से झुमरीतिलैया बाजार से अड्डी बंगला बाजार समिति की तरफ से जा रहा था़ इस दौरान अड्डी बंगला रोड से एनएच पर चढ़ने के क्रम में अज्ञात वाहन ने बुलेट को अपनी चपेट में ले लिया़ हादसे में सुधीर की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि विनोद घायल हो गया़ तिलैया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया है. वहीं घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola