चेचाई में प्रतिबंधित मांस के साथ एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र अंतर्गत चेचाई में मंगलवार की रात पुलिस ने छापामारी कर प्रतिबंधित मांस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है़ गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो साहिल (पिता फिरोज) के रूप में हुई है़

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. थाना क्षेत्र अंतर्गत चेचाई में मंगलवार की रात पुलिस ने छापामारी कर प्रतिबंधित मांस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है़ गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो साहिल (पिता फिरोज) के रूप में हुई है़ जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि चेचाई के एक घर में प्रतिबंधित मांस रखा हुआ है़ थाना प्रभारी सुजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापामारी कर प्रतिबंधित मांस को बरामद किया़ साथ ही उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया़ थाना प्रभारी ने बताया कि मामले को लेकर छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है़ वहीं मौके पर गिरफ्तार एक आरोपी को जेल भेज दिया गया है़ अन्य की तलाश जारी है़

हादसे में बाइक सवार घायल, रिम्स रेफर

कोडरमा बाजार. जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चिगलाबर के समीप बुधवार को हुए सड़क हादसे में गम्हरबाद निवासी 30 वर्षीय तौफिक अंसारी (पिता इश्तियाक अहमद) घायल हो गये. तौफिक बाइक पर सवार होकर झुमरीतिलैया से जयनगर जा रहा था़ डिवाइडर से टकरा कर घायल हो गया. सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया़ गया

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola