ग्रामीणों को नोटिस, मांगा स्पष्टीकरण
Author Deepesh kumar
Updated:
विज्ञापन
ग्रामीणों में इस बाबत रोष देखा जा रहा है.
विज्ञापन
जयनगर . अंचल कार्यालय द्वारा सुगाशांख के 26 ग्रामीणों को नोटिस जारी कर उन पर सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए उनसे दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है. ग्रामीणों में इस बाबत रोष देखा जा रहा है. उल्लेखनीय है कि गत दिन डोमचांच और जयनगर सीओ जलापूर्ति योजना का कार्य शुरू कराने सुगाशांख पहुंचे, मगर ग्रामीणों के विरोध के कारण काम शुरू नहीं हो पाया. कहा गया है कि यदि नोटिस का जबाब नहीं दिया गया, तो सरकारी कामकाज में बाधा उत्पन्न करने को लेकर विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.
अंचल मुख्यालय के सामने धरना पांचवें दिन भी जारी
जयनगर. अंचल मुख्यालय के समक्ष अपनी जमीन बचाने को लेकर धरना पर बैठे तिलोकरी निवासी बितल साव परिवार का आंदोलन पांचवें दिन भी जारी रहा. पांच दिनों से चल रहे धरना को समाप्त करने की कोई प्रशासनिक पहल नहीं की गयी है. धरना को विभिन्न राजनीतिक दलों का समर्थन मिलने लगा है. भाकपा माले ने धरना को समर्थन की घोषणा की है. जिप सदस्य केदारनाथ यादव ने धरना स्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली है, इधर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी यादव भी धरना स्थल पर पहुंचे और पूरे मामला से अवगत हुए. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मामले की छानबीन का इसका पटाक्षेप करें.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन