राष्ट्रीय कुली मोर्चा ने रेल मंत्री से की मांग

Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय कुली मोर्चा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मांग की है कि रेल मंत्रालय द्वारा करायी गयी जांच की रिपोर्ट संसद के पटल पर रखी जाये.

विज्ञापन

प्रतिनिधि कोडरमा. राष्ट्रीय कुली मोर्चा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मांग की है कि रेल मंत्रालय द्वारा करायी गयी जांच की रिपोर्ट संसद के पटल पर रखी जाये. राष्ट्रीय कुली मोर्चा के संयोजक राम सुरेश यादव के अनुसार रेल मंत्रालय ने 19 जून 2025 को सभी मंडल रेल प्रबंधकों को कुली / यात्री सहायकों के आजीविका ,सामाजिक सुरक्षा एवं नौकरी के संबंध में जांच हेतु निर्देशित किया था, लेकिन अभी तक जांच की प्रगति और रिपोर्ट के बारे में कोई सूचना उपलब्ध न तो राष्ट्रीय कुली मोर्चा के पदाधिकारी को दी गयी एवं न ही जिन सांसदों के पत्रों के आधार पर जांच करने के निर्देश दिये गये थे, उन्हें ही इसके बारे में कोई सूचना से अवगत कराया गया है. उन्होंने मांग की है कि रेल मंत्रालय द्वारा करायी गयी जांच की रिपोर्ट संसद के पटल पर रखी जाये. उनकी मांगों में बैटरी चालित वाहनों का संचालन रेलवे के निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप किया जाय, कुली/यात्री सहायक संवर्ग को वर्ष 2008 की भांति रेलवे की स्थाई सेवाओं में समायोजित करने की प्रक्रिया पुनः प्रारंभ की जाये व रेलवे पारिवारिक पास की सुविधा और वृद्ध कुलियों के लिए पेंशन व्यवस्था शामिल हों. मौके पर राहुल कुमार यादव, प्रकाश कुमार, मंटु कुमार, भोला यादव, लीलाधारी मंडल, कुंदन रजक ,चंदन रजक, रमेश, शिवशंकर, कमलेंद्र, रंजन आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola