नपं अध्यक्ष ने मॉड्यूलर टॉयलेट की स्थिति पर जतायी चिंता
अनियमितता की जांच कराने की बात कही है
डोमचांच . नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश वर्मा ने मॉड्यूलर टॉयलेट की बदहाल स्थिति पर चिंता जताते हुए अनियमितता की जांच कराने की बात कही है. उन्होंने कहा कि पूर्व में कमीशनखोरी के कारण शौचालयों की खरीद और स्थापना तो कर दी गयी, लेकिन आज तक उन्हें चालू नहीं कराया जा सका. नगर अध्यक्ष ने बताया कि शौचालय की सफाई के नाम पर हो रहे भुगतान पर फिलहाल रोक लगा दी गयी है. संबंधित एजेंसी को नोटिस जारी किया जा रहा है और पिछले एक वर्ष में सफाई मद में लिये गये भुगतान को देखते हुए अगले एक वर्ष तक नियमित सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. इसके बाद ही कंपनी के बकाया भुगतान पर विचार किया जायेगा. उन्होंने कहा कि पूर्व में खरीदे गये कई टोटो वाहन वर्षों से बेकार पड़े थे. इनमें से चार वाहनों की मरम्मत कर दो माह के भीतर चालू करा दिया गया है, जबकि अन्य वाहनों को भी जल्द दुरुस्त कर नगर की सफाई व्यवस्था में लगाया जायेगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए