मेरा युवा भारत के बजट क्वेस्ट में भाग लेने का अवसर
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 07 Feb 2026 10:11 PM
इस कार्यक्रम के अंतर्गत 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर ऑनलाइन बजट क्वेस्ट क्विज में भाग ले सकते हैं.
कोडरमा. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत द्वारा युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बजट क्वेस्ट 2026 नामक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है. यह कार्यक्रम विकसित भारत बजट 2026 को केंद्र में रखते हुए युवाओं को नीति संवाद से जोड़ने की एक महत्वपूर्ण पहल है. इस कार्यक्रम के अंतर्गत 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर ऑनलाइन बजट क्वेस्ट क्विज में भाग ले सकते हैं. क्विज में प्रदर्शन के आधार पर युवाओं का चयन राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली निबंध प्रतियोगिता के लिए किया जायेगा, जिसमें प्रतिभागियों को बजट 2026 से संबंधित निर्धारित थीमों में से किसी एक विषय पर निबंध प्रस्तुत करना होगा. राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं का चयन राष्ट्रीय स्तर पर किया जायेगा. इच्छुक युवा बेवसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं. पंजीकरण की अंतिम तिथि 17 फरवरी निर्धारित की गयी है.
बाल विवाह पर अंकुश लगाने के लिए साझा प्रयास जरूरी
झुमरीतिलैया. मोहन आधारशिला ज्ञान पीठ अड्डी बांग्ला में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में डिफेंस काउंसिल सह अधिवक्ता किरण कुमारी, अधिवक्ता अरुण कुमार ओझा, ललन चौधरी उपस्थित थे. मौके पर अधिवक्ता किरण कुमारी ने पोक्सो एक्ट, आइटी एक्ट एवं बाल तस्करी पर विस्तृत रूप से जानकारी दी. अधिवक्ता अरुण कुमार ओझा ने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक समस्या है, जिसे हम सभी को मिलकर दूर करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि बाल विवाह करना या कराना या उसमें शामिल होना कानूनन दंडनीय अपराध है, इसकी रोकथाम करना हम सब की नैतिक जिम्मेवारी है. कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की डायरेक्टर प्रीति ने किया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










