नुक्कड़ नाटक ने दिखाई नशे की काली तस्वीर, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
कोडरमा में राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय और पीएम श्री परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्रों को नशे के गंभीर दुष्परिणामों के बारे में बताया गया.
कोडरमा. जिला जनसंपर्क कार्यालय और समर्पण की ओर से नशामुक्त कोडरमा अभियान के तहत राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय कोडरमा और पीएम श्री परियोजना बालिका उच्च विद्यालय कोडरमा में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.
कार्यक्रम में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक दुष्प्रभावों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया. विद्यार्थियों को बताया गया कि नशा केवल व्यक्ति के जीवन को प्रभावित नहीं करता, बल्कि परिवार और पूरे समाज पर भी गंभीर असर डालता है.
नशे से दूर रहने का दिया संदेश
नाटक के माध्यम से नशे से बचाव, परिवार और समाज की जिम्मेदारी, युवाओं की सकारात्मक भूमिका और स्वस्थ जीवन जीने का संदेश दिया गया. कलाकारों ने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने और परिवार, मित्रों तथा समाज के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की अपील की.
विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक शामिल हुए. अंत में सभी ने नशामुक्त कोडरमा के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए