धरना पर बैठे साव परिवार से मिले कई लोग
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 02 Feb 2026 9:32 PM
हालांकि इन चार दिनों में अंचल स्तर से धरना समाप्त कराने का कोई प्रयास नहीं किया गया है.
जयनगर. प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष चार दिनों से अपनी जमीन बचाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे साव परिवार को अब विभिन्न राजनीतिक दलों का समर्थन मिलने लगा है. हालांकि इन चार दिनों में अंचल स्तर से धरना समाप्त कराने का कोई प्रयास नहीं किया गया है. सोमवार को जिप सदस्य केदारनाथ यादव ने धरना स्थल पर पहुंचकर धरना में शामिल लोगों से पूरे मामले की जानकारी ली और उच्चाधिकारियों से संपर्क कर धरना समाप्त कराने को कहा. भाकपा माले ने भी धरना को जायज बताते हुए इसका समर्थन किया है. सोमवार को माले जिला सचिव इब्राहिम अंसारी, मुन्ना यादव, अशोक यादव आदि धरना में भी शामिल हुए. धरना पर बितल साव, प्रेम साव, बीरेंद्र साव, रामू साव, मालती देवी, मंजु देवी, गीता देवी, सोनी देवी, सोनिया देवी, गौरव कुमार, पल्लवी कुमार, राजकुमार साव आदि बैठे हैं.
श्री संत चैरिटेबल हॉस्पिटल ट्रस्ट ने लगाया चिकित्सा शिविर
कोडरमा. श्री संत चैरिटेबल हॉस्पिटल ट्रस्ट झुमरी तिलैया की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया. शिविर में कुल 61 मरीजों का पंजीकरण किया गया. मरीजों की जांच डॉ सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने की. नेत्र जांच का कार्य नेत्र सहायक गणेश प्रजापति व मनपुरान रवानी ने किया, जिसमें 45 मरीजों का रिफ्रेक्शन किया गया तथा आठ मरीजों काे तत्काल चश्मा दिया गया. शुगर, बीपी आदि की भी जांच की गयी. मौके पर डॉ आरडी ठाकुर, दिनेश कुमार, अभिनंदन चौरसिया, जगनारायण रवानी, रंजीत कुमार, आनंद रवानी, सतीश कुमार, अनूप रवानी आदि मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










