पार्टी के लक्ष्य से अधिक सदस्य बनायें : अन्नपूर्णा

Updated:
विज्ञापन

भाजपा के सदस्यता महापर्व अभियान का शुभारंभ कोडरमा ग्रामीण मंडल के चाराडीह शक्ति केंद्र में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह सांसद अन्नपूर्णा देवी के आवासीय कार्यालय से हुआ़

विज्ञापन

कोडरमा़ भाजपा के सदस्यता महापर्व अभियान का शुभारंभ कोडरमा ग्रामीण मंडल के चाराडीह शक्ति केंद्र में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह सांसद अन्नपूर्णा देवी के आवासीय कार्यालय से हुआ़ मौके पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि भाजपा का यह अभियान पार्टी की जड़ें और मजबूत करेगा़ सदस्यता अभियान को सफल बनाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है़ उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो लक्ष्य तय किया है, उससे अधिक सदस्य बनाकर हम अपनी ताकत को और मजबूत करेंगे़ उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से कोडरमा विधानसभा में मिली जीत साबित करती है कि भाजपा के प्रति लोगों का भरोसा गहरा है. जहां कमी रही, उसे दूर करने का प्रयास किया जायेगा़ हमें इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाकर पार्टी को नयी ऊंचाइयों तक ले जाना है़ मंडल अध्यक्ष सुनील पंडित ने कहा कि सदस्यता अभियान केवल संख्या बढ़ाने का नहीं, बल्कि हर वर्ग को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का माध्यम है़ यह अभियान कोडरमा को भाजपा का अभेद्य गढ़ बनाने का संकल्प है़ कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष बासुदेव यादव, सदस्यता अभियान के सह संयोजक विक्रम सिंह, सुनील मंडल, एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामचंद्र राम, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, जूही दास गुप्ता, चाराडीह की मुखिया अनीता देवी, मंडल उपाध्यक्ष रमेश यादव, मंत्री ब्रह्मदेव यादव, शक्ति केंद्र बूथ अध्यक्ष बबलू यादव, हरि यादव, द्वारिका राम, संयोजक संजय शर्मा, कृष्णा दास, सुखदेव पंडित, विकास दास, लालू साहू, चंद्रदेव यादव, अनिल यादव, विक्की यादव, मितन तुरी, दिवाकर यादव, महेंद्र साव आदि मौजूद थे़

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola