मकर संक्रांति सामाजिक एकता, समृद्धि और भाईचारे का त्योहार : सुभाष

Updated:
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर बुधवार को विशुनपुर आश्रम रोड स्थित राजद प्रधान कार्यालय सह राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव के आवास पर दही-चूड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया़

विज्ञापन

कोडरमा. मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर बुधवार को विशुनपुर आश्रम रोड स्थित राजद प्रधान कार्यालय सह राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव के आवास पर दही-चूड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष सह जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने की़ इसमें राजद के कोडरमा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव के अलावा चतरा के राजद प्रत्याशी सह पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता की पुत्र वधू रश्मि प्रकाश, पुत्र मुकेश भोक्ता, जिप सदस्य महादेव राम, शांति प्रिया, झामुमो नेता श्यामदेव यादव, कांग्रेस नेता अनवारुल हक, सीपीएम जिला सचिव असीम सरकार, रमेश प्रजापति, सीपीआई जिला मंत्री प्रकाश रजक व महागठबंधन के वरीय नेता शामिल हुए़ राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव ने सभी को दही, दही व तिलकूट के अलावा अन्य व्यंजन परोसा़ इस दौरान सुभाष प्रसाद यादव ने कहा कि मकर संक्रांति सामाजिक एकता, समृद्धि और भाईचारे का त्योहार है़ पर्व-त्योहार का असली आनंद जनता के बीच रहकर सेवा करने में है़ जनता मालिकों के स्नेह, प्यार और आशीर्वाद से बढ़कर कुछ भी नहीं है़ राजद प्रदेश महिला की नवनिर्वाचित अध्यक्ष रश्मि प्रकाश ने कहा कि चतरा-कोडरमा राजद का गढ़ रहा है. इन दोनों विधानसभा में राजद को राजनीतिक कामयाबी नहीं मिली, लेकिन चतरा और कोडरमा में सेवा भाव से जनता मालिकों की सेवा जारी है़ इस अवसर पर कंचन यादव, डॉ़ जावेद अख्तर, महावीर यादव, मरकच्चो प्रमुख विजय सिंह, संतोष यादव, अज्जू सिंह, समाजसेवी,वीरेंद्र यादव, महेंद्र यादव, विजय यादव, सरफुद्दीन अंसारी, महेश यादव, रमेश कुमार सिंह, दीपक यादव, मो मोजहिर, रघुनाथ दास, घनश्याम तुरी, रामबचन यादव, पप्पू यादव, किशोरी यादव, बिनोद यादव, जैकी यादव, मनीष यादव, पंकज सूर्यवंशी के अलावा चतरा के अशोक दांगी, भोली साव, जोगेंद्र यादव, मन्नान खान, विनय यादव, अशोक यादव, क्षतेसर यादव, सुबोध पासवान, भुनेश्वर दांगी व अन्य मौजूद थे़

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola