ePaper

नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ शुरू, खरना आज

Updated at : 05 Nov 2024 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ शुरू, खरना आज

लोक आस्था और सूर्योपासना का चार दिवसीय छठ महापर्व मंगलवार से नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया़

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. लोक आस्था और सूर्योपासना का चार दिवसीय छठ महापर्व मंगलवार से नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया़ इस चार दिवसीय महापर्व के पहले दिन व्रतियों ने अपने घरों में गेहूं और चावल को सुखाने के साथ-साथ बर्तनों की साफ-सफाई की़ व्रत के लिए चावल, चना दाल और कद्दू की सब्जी बनायी गयी, जिसे पूरे श्रद्धा के साथ ग्रहण किया गया़ इधर, छठ पर्व के आगमन से ही गली-मोहल्लों में छठ मईया के गीत गूंजने लगे हैं, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा है़ छठ घाटों की साफ-सफाई भी पूरी कर ली गयी है, ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो. वहीं शहर में विभिन्न स्थानों पर भगवान भास्कर की प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं. इंदरवा छठ तालाब, पानी टंकी रोड और तिलैया बस्ती स्थित भास्कर मंदिर में भी सजावट का काम चल रहा है़ मूर्तिकार भगवान भास्कर की प्रतिमाओं को जीवंत रूप देने में जुटे हुए हैं, जो कि इस पर्व के महत्व को और अधिक बढ़ा रहे हैं. वहीं बुधवार को व्रतियों द्वारा खरना का अनुष्ठान किया जायेगा़ इस दिन संध्या में प्रसाद ग्रहण करने के पश्चात व्रती 36 घंटे का निर्जला उपवास रखेंगी़ पर्व का पहला अर्घ सात नवंबर की शाम भगवान भास्कर को अर्पित किया जायेगा. वहीं आठ नवंबर की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ देकर व्रत का समापन होगा़

शहर के 20 छोटे-बड़े घाटों की सफाई लगभग पूरी

नगर प्रशासक अंकित गुप्ता के निर्देश पर सिटी मैनेजर रणधीर कुमार वर्मा और सफाई निरीक्षक राजू राम ने झुमरी तिलैया के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया़ रणधीर वर्मा ने बताया कि शहर के 20 छोटे-बड़े घाटों की सफाई लगभग पूरी हो चुकी है, बुधवार को घाटों पर चुना, फिटकरी और ब्लीचिंग का छिड़काव भी किया जाएगा, ताकि व्रतधारियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो़ तिलैया बस्ती के राजा तालाब, पानी टंकी रोड स्थित भास्कर तालाब और महतो आहार जैसे तालाबों में बैरिकेडिंग की जा रही है, जिससे घाटों पर भीड़ नियंत्रित रहे और किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके़ साथ ही, बैरिकेडिंग से व्रतधारियों को पूजा करते समय सुविधा और सुरक्षा मिल सकेगी, जिससे श्रद्धालु सुगमता से भगवान भास्कर को अर्घ अर्पित कर सकें.

बाजार में खरीदारी के लिए उमड़ रही है भीड़

इधर, छठ को लेकर खरीदारी के लिए बाजार में भीड़ उमड़ रही है़ छाबड़ा लॉज गली के रिधान ट्रेडर्स के संचालक आयुष केशरी ने पूजा सामग्री की कीमतों की जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी पूजा सामग्री खरीदने को लेकर लोग पहुंच रहे हैं

पूजन सामग्री व अन्य की कीमतें

मखाना 600 से 1200 (प्रति किलो), छुआरा 40 से 60 (250 ग्राम), जायफल 800 रुपये किलो, सुपारी 01 (पीस), काजू 800 – 940 (प्रति किलो), किशमिश 100 से 1000 (प्रति किलो), बादाम 600-2400 ( प्रति किलो ), इलायची 20-35 ( 100 ग्राम), लौंग 70-85 ( 100 ग्राम), पीतल का पात्र 20 से 1000 रुपये प्रति पीस, सुपारी 560 रुपये प्रति किलो, अरवा चावल: 38 रुपये प्रति पैकेट, सिंदूर: 120-140 रुपये प्रति किलो

गेंदा का फूल: 30-40 रुपये प्रति माला, पान पत्ता: 2 रुपये प्रति पीस, गाय का घी: 600-1000 रुपये प्रति किलो, शहद (200 ग्राम) 100-125 रुपये, धूप: 70-80 रुपये प्रति किलो,सूप: 40 से 150 रुपये प्रति पीस

बड़ा नींबू 20 रुपये प्रति पीस, अरता का पत्ता 10 रुपये में 10 पीस, पीतल का लोटा 130 से 300 रुपये प्रति पीस.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola