किताबों से लेकर कंप्यूटर और प्रिंट आउट तक की सुविधा, जनप्रतिनिधियों ने किया पुस्तकालय का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

निरीक्षण करते जनप्रतिनिधि. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जयनगर के कटिया पंचायत स्थित पुस्तकालय का जनप्रतिनिधियों ने निरीक्षण किया। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पुस्तकों, कंप्यूटर और प्रिंट आउट की सुविधाओं को सुव्यवस्थित पाया।

विज्ञापन

जयनगर. प्रखंड की कटिया पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 10 स्थित पुस्तकालय भवन का जनप्रतिनिधियों ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान पुस्तकालय की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त पायी गयी. छात्र-छात्राओं की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवश्यक पुस्तकें उपलब्ध मिलीं.

विज्ञापन

पुस्तकालय में करीब 20-25 विद्यार्थियों के बैठने की समुचित व्यवस्था है. इसके अलावा कंप्यूटर सेट और प्रिंट आउट की सुविधा भी उपलब्ध है.

भविष्य संवारने के लिए पुस्तकालय का करें उपयोग

उप मुखिया प्रतिनिधि अविनाश भदानी ने विद्यार्थियों से कहा कि पुस्तकालय में अपना बहुमूल्य समय देकर भविष्य को उज्ज्वल बनाने का प्रयास करें. निरीक्षण दल में उप प्रमुख जयप्रकाश राम, किशुन यादव, विंदेश्वरी प्रसाद बिहारी और मंडल महामंत्री संजय गुप्ता आदि शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola