कोडरमा: घर में लगी आग, 30 हजार नकद समेत कई सामान जल कर नष्ट

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के महुगाई पंचायत अंतर्गत सोनेडीह में एक खपरैल घर में आग लग गयी. इससे घर में रखा नकद समेत कई सामान जल कर नष्ट हो गया. घटना गुरुवार की देर रात लगभग एक बजे की बतायी गयी है़

विज्ञापन

मरकच्चो. थाना क्षेत्र के महुगाई पंचायत अंतर्गत सोनेडीह में एक खपरैल घर में आग लग गयी. इससे घर में रखा नकद समेत कई सामान जल कर नष्ट हो गया. घटना गुरुवार की देर रात लगभग एक बजे की बतायी गयी है़ गृहस्वामी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि घर के सभी लोग शादी समारोह में गये थे. इसी क्रम में गुरुवार की रात उनके घर में आग लग गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

घर के बगल में एक शादी समारोह होने की वजह से गांव के लोग जाग रहे हुए थे. आग की लपटों को देख लोग पहुंचे और दो से तीन घंटे की कड़ी मशक्क़त के बाद आग पर काबू पाया़ आग से घर का आधा हिस्सा जल कर नष्ट हो गया है़ साथ ही घर में रखे 30 हजार नकद के अलावा डेढ़ क्विंटल चावल, साठ किलो गेहूं, कपड़ा समेत पुआल का गांज, जलावन आदि जल कर नष्ट हो गये. गृहस्वामी ने शार्ट सर्किट की वजह से अाग लगने की आशंका जतायी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola