Jharkhand News: कोडरमा घाटी में पलटा ट्रक, रांची-पटना रोड चार घंटे से जाम, वाहनों की लंबी कतारें

ट्रक पलटने के बाद सड़क जाम
Jharkhand News: झारखंड की कोडरमा घाटी में शनिवार को ट्रक पलट गया. इससे रांची-पटना रोड चार घंटे से जाम है. वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं. दोनों तरफ चार से पांच किलोमीटर तक गाड़ियां खड़ी हैं. पुलिस जाम हटाने में जुटी है.
Jharkhand News: कोडरमा बाजार, गौतम राणा-झारखंड के कोडरमा थाना क्षेत्र की नौवांमाइल घाटी में स्पंज लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इससे रांची-पटना रोड पिछले 4 घंटे से जाम है. इस कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी हैं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाम हटाने में जुटी है. यात्री भी बेहद परेशान हैं.
असंतुलित होकर सड़क पर पलटा ट्रक
स्पंज लदा ट्रक झारखंड के कोडरमा से होते हुए बिहार जा रहा था. इसी दौरान नौवांमाइल घाटी पहुंचते ही ट्रक असंतुलित होकर सड़क पर ही पलट गया. हादसा शनिवार शाम करीब 4 बजे हुआ. सड़क पर वाहन के पलट जाने से दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयी हैं. जाम में फंसे वाहनों में सवारी वाहनों के अलावा अन्य गाड़ियां शामिल हैं.
चार से पांच किलोमीटर तक खड़ी हैं गाड़ियां
नौवांमाइल घाटी में जाम लगने के कारण गाड़ियों की कतार लगभग चार से पांच किलोमीटर तक लगी हुई है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क जाम हटाने में जुटी है. दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क से हटाने का कार्य किया जा रहा है. जाम के कारण यात्रियों का बुरा हाल है. वे बेहद परेशान हैं. नौवांमाइल घाटी में रात की वजह से उनकी परेशानी और बढ़ गयी है.
Also Read: Jharkhand Election 2024: 85 साल से अधिक के हैं या दिव्यांग वोटर हैं तो ऐसे घर बैठे करें वोट
Also Read: Jharkhand Chunav: सावधान! किसी की भावना आहत की तो होगी कार्रवाई, चुनाव आयोग की ये है एडवाइजरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




