झारखंड वीर शहीदों की भूमि है : झामुमो

Updated:
विज्ञापन

कानीकेंद खेल मैदान के समीप झामुमो जिलाध्यक्ष बीरेंद्र पांडेय के नेतृत्व में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनायी गयी़

विज्ञापन

मरकच्चो. प्रखंड के कानीकेंद खेल मैदान के समीप झामुमो जिलाध्यक्ष बीरेंद्र पांडेय के नेतृत्व में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनायी गयी़ मौके पर श्री पांडेय ने कहा कि बिरसा मुंडा के संघर्षों की देन है यह झारखंड राज्य. झारखंड वीर शहीदों की भूमि है, जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ खुलकर बगावत किया था़ कार्यक्रम में केंद्रीय समिति सदस्य बैजनाथ मेहता, जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार, जिला संगठन सचिव मो़ कुदूस, प्रदीप चौधरी, रामेश्वर मुर्मू, दामोदर सिंह, केदार यादव, मुंशी मुर्मू, रघु हेब्रम, कुमारी किस्कू, मीना टुडू, करिया मरांडी, मुन्नी मुर्मू, मालती मुर्मू, दीपक हेब्रम, विकास मुर्मू, बंसती सोरेन, पार्वती मरांडी, अंशु कुमारी, पूनिया कुमारी आदि मौजूद थे़

जनजातियों गौरव दिवस मना

कोडरमा. नेहरू युवा केंद्र कोडरमा द्वारा झुमरीतिलैया के इंपीरियल मैथमेटिक्स क्लासेस में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातियों गौरव दिवस के रूप में मनाया गया़ इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर रैली निकाली गयी़ साथ ही आम का पौधा लगाया गया और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया़ इस अवसर पर इंपीरियल मैथमेटिक्स क्लासेस के डायरेक्टर बलदेव यादव, विशिष्ट अतिथि हिंदी आइटीआइ के शिक्षक लालू प्रसाद यादव, सागर राणा, आरव फिजिक्स क्लासेस के शिक्षक विजय कुमार यादव, पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सनी राणा आदि मौजूद थे़

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola