जयनगर में नहीं थम रहा बालू का अवैध कारोबार, रोजाना सैकड़ों ट्रैक्टरों से हो रहा उठाव
बराकर घाट पर बालू उठाते. | Prabhat Khabar Network
जयनगर के बराकर नदी घाट पर अवैध बालू खनन का कारोबार जोरों पर है। नदी में पानी होने के बावजूद रोजाना सैकड़ों ट्रैक्टरों से बालू की तस्करी की जा रही है।
जयनगर: प्रखंड क्षेत्र में बालू के अवैध कारोबार पर रोक नहीं लग पा रही है. बालू कारोबारी लगातार नदी घाटों से बालू का उठाव कर उसकी बिक्री कर रहे हैं. बताया जाता है कि प्रतिदिन अहले सुबह सैकड़ों ट्रैक्टरों से बालू ढोया जा रहा है.
आपके शहर में
प्रखंड के सूगाशाख स्थित बराकर नदी घाट से प्रतिदिन बालू का उठाव जारी है. स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह होते ही ट्रैक्टरों की आवाजाही शुरू हो जाती है. बालू उठाने के बाद इसे विभिन्न क्षेत्रों में ले जाकर बेचा जाता है.
बताया गया कि फिलहाल बराकर नदी में पानी का स्तर बढ़ा हुआ है, इसके बावजूद बालू का उठाव जारी है. इससे न केवल नदी के प्राकृतिक स्वरूप पर असर पड़ने की आशंका है, बल्कि सरकार को मिलने वाले राजस्व की भी क्षति हो रही है.
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बराकर नदी घाटों पर निगरानी बढ़ाने और बालू के अवैध उठाव पर रोक लगाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए