हिंदी दिवस पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, कविता से वाद-विवाद तक प्रतियोगिताओं में जीते पुरस्कार

Updated:
विज्ञापन

सर्टिफिकेट के साथ विद्यार्थी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सेक्रेड हार्ट स्कूल में हिंदी दिवस पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ. नर्सरी से कक्षा 8 तक के छात्रों ने कला, लेखन और वाक्पटुता का अद्भुत प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. सेक्रेड हार्ट स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर रचना सागर के सहयोग से आयोजित रचनात्मक प्रतियोगिताओं का सोमवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ. चार सितंबर से शुरू हुए समारोह में नर्सरी से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों ने कविता गायन, चित्रांकन, लेखन, वेशभूषा, फ्लैश कार्ड, शुभकामना संदेश और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया.

विज्ञापन

कक्षा तीन-चार के गायन में अभिमान सिंह, चित्रांकन में कृषु कुमारी, लेखन में आराध्या कश्यप, फ्लैश कार्ड में सुमैरा जन्नत और वेशभूषा में प्रद्युम्न राणा प्रथम रहे. कक्षा पांच-छह में गायन में ऋषिका, चित्रांकन में सार्थक राणा, लेखन में पूनम कुमारी, शुभकामना संदेश में श्रेयांश सिंह और वाद-विवाद में आराध्या कुमारी ने पहला स्थान प्राप्त किया.

कक्षा सात-आठ में गायन में अरफा परवीन, चित्रांकन में आशी मोदी, लेखन में काव्या कृति, शुभकामना संदेश में प्रत्युषा शर्मा और वाद-विवाद में गौरव रंजन विजेता बने.

हिंदी भावनाओं, संस्कारों और संस्कृति की भाषा : प्राचार्य

प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने कहा कि हिंदी हमारी भावनाओं, संस्कारों और संस्कृति की भाषा है. ऐसी गतिविधियों से बच्चों में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति क्षमता और साहित्य के प्रति रुचि विकसित होती है. विद्यालय परिवार ने आयोजन में सहयोग के लिए रचना सागर के प्रति आभार जताया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola