हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने की पहल, केटीपीएस में शुरू हुआ हिंदी पखवाड़ा
उद्घाटन करते परियोजना प्रधान. | Prabhat Khabar Network
केटीपीएस (KTPS) में दीप प्रज्जवलन के साथ हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ हुआ. 16 से 30 सितंबर तक चलने वाले इस आयोजन में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.
जयनगर. डीवीसी केटीपीएस में हिंदी पखवाडा का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया. उद्घाटन समारोह में मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रमुख संजय कुमार, एएमएस महाप्रबंधक तपस मिर्धा, ओएंड एम महाप्रबंधक अमन ज्योति, महाप्रबंधक मानस नस्कर आदि मौजूद थे.
इस अवसर पर केटीपीएस के उप महाप्रबंधक वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारियों ने भाग लिया. हिंदी पखवाडा के तहत 16-30 सिंतबर तक विविध कार्यक्रमों आयोजन किया जाएगा. मौके पर परियोजना पदाधिकारी संजय कुमार ने हिंदी की महत्ता पर प्रकाश डाला और कार्यालय के कार्यों को हिंदी में करने की सलाह दी.
कार्यक्रम का समन्वय हिंदी अधिकारी आशुतोष पांडेय ने किया. मौके पर मानव संसाधन विभाग के उप महाप्रबंधक फ्रांसिस हेब्रम, कौशिक राय, अनुपम तिवारी, देवेंद्र प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए