श्री महेश एकेडमी में हिंदी दिवस पर भाषण प्रतियोगिता, शिवम कुमार रहे प्रथम

Updated:
विज्ञापन

कार्य क्रम में मौजूद विद्यार्थी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

श्री महेश एकेडमी डोमचांच में हिंदी दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। छात्रों ने हिंदी को सहज, सरल और वैज्ञानिक भाषा बताते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला।

विज्ञापन

डोमचांच, कोडरमा: श्री महेश एकेडमी डोमचांच में राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया गया. इस अवसर पर ‘हिंदी की लोकप्रियता’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्रतियोगिता में कुल 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. कक्षा 10वीं के छात्र शिवम कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. कक्षा नौवीं की छात्राएं अंशिका कुमारी और सारा नाज द्वितीय तथा कक्षा सातवीं की छात्रा संस्कृति कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं.

विज्ञापन

विद्यार्थियों ने कहा कि हिंदी सहज, सरल और वैज्ञानिक भाषा है. हिंदी हमारी संस्कृति, संपर्क और एकता की महत्वपूर्ण कड़ी है. विश्व स्तर पर सर्वाधिक लोकप्रिय भाषाओं में हिंदी का विशेष स्थान है.

भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन प्राचार्य रीना दाराद, शुभम कुमार और सपना गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया.

मौके पर निदेशक सुनील कुमार सिन्हा, मुकुल कुमार, मोहनलाल पांडेय, सौरव कुमार, रौशन कुमार, नकुल पांडेय, संजय कुमार, साक्षी कुमारी, निशा कुमारी, मधु कुमारी, रिया गुप्ता, राधिका गुप्ता, अनिता कुमारी आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola