पीवीएसएस डीएवी स्कूल में हिंदी दिवस, विद्यार्थियों ने दीं रचनात्मक प्रस्तुतियां
पीवीएसएस डीएवी पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने भाषण, कविता और नृत्य के जरिए हिंदी भाषा के प्रति अपना प्रेम और सम्मान व्यक्त किया।
कोडरमा: पीवीएसएस डीएवी पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस मनाया गया. विद्यार्थियों ने विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से हिंदी भाषा के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया. कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा सात की छात्रा निष्ठा गुप्ता के भाषण से हुई. उन्होंने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से मातृभाषा के प्रति सम्मान और आत्मीय जुड़ाव बनाये रखने का आह्वान किया.
इसके बाद खुशी तिवारी, रशिका श्रीवास्तव, सौम्या कुमारी और कक्षा तीन की वाणी गुप्ता ने कविता पाठ प्रस्तुत किया. कक्षा छह की विद्या गुप्ता ने कहानी वाचन किया, जबकि कक्षा आठ की प्रत्यूषा कुमारी ने हिंदी भाषा से जुड़े रोचक व ज्ञानवर्धक तथ्यों की जानकारी दी. संचालन कुमुद सिंह ने किया. नंदनी व समूह की नृत्य प्रस्तुति कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही.
विद्यार्थियों द्वारा तैयार आकर्षक पोस्टरों में हिंदी भाषा की महत्ता और समृद्धि को रचनात्मक ढंग से प्रदर्शित किया गया. प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि हिंदी केवल संवाद की भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और भावनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति है.
कार्यक्रम को सफल बनाने में निधि अम्बष्ट, मिथिलेश कुमारी, मुकेश कुमारी, निशु कुमारी, अंगद मिश्र और राजेंद्र शर्मा का योगदान रहा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए