हिंदी दिवस पर छात्रों की शानदार प्रस्तुतियां, बताया भाषा का महत्व और गरिमा
मौके पर प्राचार्य व बच्चे. | Prabhat Khabar Network
मॉडर्न पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर हिंदी भाषा की गरिमा और महत्व को दर्शाया.
कोडरमा. मॉडर्न पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने चित्रकला, वाद-विवाद, कविता गायन, वाचन और भाषण के माध्यम से हिंदी भाषा के महत्व, गरिमा और सम्मान को उजागर किया. बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया.
हिंदी संस्कृति और संस्कारों की पहचान : प्राचार्य
प्राचार्य गुरु चरण वर्मा ने कहा कि हिंदी हमारे देश की आत्मा और संस्कारों की भाषा है, जो हमें एकता के सूत्र में पिरोती है. निदेशिका संगीता शर्मा ने कहा कि हिंदी दिवस अपनी मातृभाषा के प्रति कर्तव्य का बोध कराता है. अंग्रेजी ज्ञान की भाषा हो सकती है, लेकिन हिंदी हमारे दिल की भाषा है.
कार्यक्रम को सफल बनाने में हिंदी विभाग के शिक्षक राजीव रंजन मिश्रा और प्रीति प्रसाद का अहम योगदान रहा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए