ePaper

ग्रिजली पब्लिक स्कूल में गुरुनानक जयंती मनी

Updated at : 15 Nov 2024 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रिजली पब्लिक स्कूल में गुरुनानक जयंती मनी

गुमो स्थित ग्रिजली पब्लिक स्कूल प्रांगण में गुरुनानक देव जी की जयंती हर्षोल्लास से मनी. कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्या नीरजा संयोजक, संयोजिका, शिक्षिकाओं तथा स्कूली बच्चों ने गुरुनानक देव जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की़

विज्ञापन

कोडरमा. गुमो स्थित ग्रिजली पब्लिक स्कूल प्रांगण में गुरुनानक देव जी की जयंती हर्षोल्लास से मनी. कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्या नीरजा संयोजक, संयोजिका, शिक्षिकाओं तथा स्कूली बच्चों ने गुरुनानक देव जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की़ मौके पर शिक्षिका रश्मि सूद ने कहा गुरुनानक देव जी ने सिख धर्म की स्थापना की, जिसमें सामाजिक समता, अहिंसा और सेवा के सिद्धांतों को प्रमुख स्थान दिया़ वहीं शिक्षिका दिशा सोनी ने शबद-कीर्तन किया. प्रधानाचार्या नीरजा ने कहा गुरु नानक जयंती हमें याद दिलाती है कि हम सब एक ही ईश्वर की संतान है. हमें अपनी जिम्मेदारी समझते हुए समाज में प्यार और सद्भावना की भावना को फैलाना चाहिए़ गुरुओं के सिद्धांतों पर चलने से ही जीवन धन्य होता है़ कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के प्रशासक प्रतीक जैन, संयोजक सकिंदर कुमार, संयोजिका अनिता कुमारी, अर्चना चंदन, पूजा झा, शिल्पी भदानी, सीसीए प्रभारी सदफ नाज, गुरजीत कौर, शिक्षिका रश्मि सूद, मो फैजान, अविनाश, सागर, शालिनी, मायावती, दिशा, रहमत सिंह, दिव्याली, मनीषा, श्रुति, रानी, पूनम, सुनीता, फातिमा, ब्यूटी, अंजलि, नेहा, डिंपल, साक्षी, रिद्धिमा, शैलजा सेठ, जिज्ञासा, तनु प्रिया, साक्षी, ईशा, रीशु, खुशबू आदि ने सहयोग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola