पगड़ी, शबद-कीर्तन और सेवा का संदेश, गुरु नानक जयंती पर झूमे नन्हे बच्चे

Updated:
विज्ञापन

जयंती में शामिल बच्चे. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुरु नानक देव जी की जयंती पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शबद-कीर्तन और झाड़ू लगाकर सेवा का संदेश दिया. जानें कैसे बच्चों ने अनूठे ढंग से सिखाए जीवन के मूल्य.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. मॉडर्न पब्लिक स्कूल के किड्स पैराडाइज विंग में गुरु नानक देव जी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनायी गयी. इस अवसर पर विद्यालय परिसर को फूलों और गुरु नानक देव जी के संदेशों से आकर्षक ढंग से सजाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत गुरु नानक देव जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करने और सामूहिक अरदास के साथ हुई.

विज्ञापन

इस दौरान नन्हें-मुन्ने बच्चे पगड़ी और पारंपरिक वेशभूषा में नजर आये. बच्चों ने गुरु नानक देव जी के तीन प्रमुख संदेशों- नाम जपो, किरत करो और वंड छको को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया. बच्चों ने शबद-कीर्तन गाकर और तबले की थाप पर संगत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया.

झाड़ू लगाकर बच्चों ने दिया सेवा का संदेश

कार्यक्रम के दौरान कुछ बच्चों ने हाथों में झाड़ू लेकर विद्यालय परिसर की सफाई की और पानी छिड़ककर सेवा का संदेश दिया. अपनी प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों ने बताया कि सेवा ही सच्ची भक्ति है. बच्चों के अनुशासन, आत्मविश्वास और भक्ति भाव को देखकर अभिभावक और शिक्षक भाव-विभोर हो गये.

मौके पर प्राचार्य गुरु चरण वर्मा ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने सच्चाई, मेहनत और दूसरों की सेवा का मार्ग दिखाया है. बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से इन्हीं मूल्यों को व्यवहार में उतारने का संदेश दिया.

वहीं, निदेशिका संगीता शर्मा ने कहा कि किड्स पैराडाइज का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों में संस्कार और अच्छे मूल्य विकसित करना भी है. गुरु नानक जयंती का आयोजन बच्चों को महान परंपराओं से जोड़ने का सुंदर प्रयास है. उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों और बच्चों को बधाई दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola