चटकरी मैदान में फुटबॉल का रोमांच आज, धनबाद-गोमिया के बीच होगा पहला मुकाबला

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जयनगर में 17 सितंबर को स्व. गांगो महतो मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है. केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी मुख्य अतिथि होंगी. खेल प्रेमियों से अधिक संख्या में पहुँचने की अपील की गई है.

विज्ञापन

जयनगर. विधायक अमित कुमार यादव द्वारा आयोजित स्व. गांगो महतो मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता 17 सिंतबर को चटकरी खेल मैदान में होगा. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विशिष्ट अतिथि विधायक अमित कुमार यादव हैं.

विज्ञापन

उक्त जानकारी देते हुए उनके भाई रवि निराला ने बताया कि विजेता टीमों के लिए कई आकर्षक उपहार रखा गया है. इसमें पहला मैच धनबाद व गोमिया, दूसरा मैच हजारीबाग व गिरिडीह, फाइनल मैच दोनों टीमों के विजेता टीम के बीच होगा.

श्री यादव ने खेल प्रेमियों से अपील किया है कि अधिक से अधिक संख्या में खेल मैदान पहुंचे और खेल का आनंद ले और खिलाडियों का उत्साह बढाये. मैच को सफल बनाने में विधायक अमित कुमार यादव, गौरी यादव, सुरेंद्र यादव, रवि निराला आदि लगे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola